चाकू दिखाकर दुष्कर्म का आरोप
परतावल। श्यामदेउरवा क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन मकान में अकेली सो रही महिला से उसी गांव के युवक द्वारा चाकू के नोक पर दुष्कर्म का आरोप है। पीड़ित महिला ने युवक पर 50 हजार रुपये व गहना ले जाने का भी आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, पनियरा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला बीते छह माह से श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में मकान का निर्माण करा रही है। उसका पति सउदी अरब में रह कर मजदूरी करता है। आरोप है कि उसी गांव का एक युवक एक माह से आते-जाते रास्ते में उससे छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि शुक्रवार देर रात को युवक महिला के निर्माणाधीन मकान में घुस गया। उसके गले पर चाकू रख कर दुष्कर्म कर फरार हो गया। श्यादेउरवा इंस्पेक्टर आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद