फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चीन फैल रही बीमारी को लेकर अलर्ट, जिले में बचाव के इंतजाम पूरे

Tue, 28 Nov 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चीन में फैलने वाली बीमारी का असर जिले में नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अलर्ट की घोषणा के बाद जिले स्तर से अभी कोई एडवाइजरी नहीं आई है। स्वास्थ्य विभाग ने बचाव के पूरे इंतजार किए हैं। कोरोना से बचाव को लेकर जितने इंतजाम किए गए हैं, उन्हीं संसाधनों के क्रियाशीलता की परख भी बीते दिनों की गई। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर वार्ड तक ईजाज के इंतजाम को अपडेट किया गया है।
विज्ञापन

सोनौली सीमा पर अभी कोई जांच कैंप नहीं बना है। निर्देश आने के बाद से स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां जांच कैंप स्थापित किया जाएगा। चीन में फैल रहे एवीयन इंफ्लूएंजा एच9 एन2 के मामले व बच्चों में सांस की बीमारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार कोरोना से बचाव में जो संसाधन पहले से हैं, उन्हीं को अपडेट किया गया है। यह संसाधन इलाज में काम आ जाएंगे। दो दिन पहले सभी जगहों पर पूर्वाभ्यास कराया गया। जहां कमी मिली थी, उसे ठीक करा दिया गया।
अब नए वैरिएंट को देखते हुए जिला महिला अस्पताल सहित छह अस्पतालों में कुल 180 बेड आरक्षित किए गए हैं। जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपाला में 50-50 बेड तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल, फरेंदा, घुघली तथा नौतनवा में 20-20 बेड आरक्षित हैं। जिला अस्पताल में 30 बेड कोविड आईसीयू बनाया गया है। जिला अस्पताल में 15 तथा 15 अस्पतालों में तीन-तीन बेड का ईटीसी वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन


छह ऑक्सीजन प्लांट जिले में स्थापित
जिला अस्पताल में 550 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट लगा है। साथ ही एलटू-जिला महिला अस्पताल में 330 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी परतावल में 250 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी फरेंदा में 250 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी घुघली में 300 लीटर प्रति मिनट, सीएचसी गोपाल में 250 लीटर प्रति मिनट की क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किया गया है। जिम्मेदारों के अनुसार, जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन के लिए परेशानी नहीं होगी।

-

सीएचसी पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. केपी सिंह ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के अलावा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी अस्पतालों में उपलब्ध है। महिला अस्पताल में 100 बेड पर 100 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। सीएचसी घुघली में 30 बेड में से 20 पर, सीएचसी गोपाला में 50 बेड में से 20 पर, सीएचसी नौतनवा में 40 बेड में से 20 पर, सीएचसी धानी में 60 बेड में से 20 पर, सीएचसी परतावल में 50 बेड में से 20 पर एवं सीएचसी फरेंदा में 30 बेड में से 20 पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध हैं। इनमें सीएचसी परतावल और फरेंदा का जरूरत पड़ने पर कोविड अस्पताल के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।


नए वैरियंट का जिले में कोई असर नहीं है। शासन से निर्देश आने के बाद बाॅर्डर पर कैंप लगाकर बाहर से आने वाले लोगों की जांच की जाएगी। जिले में इलाज के बेहतर इंतजाम उपलब्ध हैं। सभी संसाधनों के क्रियाशीलता की परख की जा चुकी है।
विज्ञापन

-डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें