फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवां में 10 अगस्त तक करा सकेंगे एडमिशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन एडमिशन
विज्ञापन

- महाविद्यालय के स्नातक कला कोर्स के लिए 420 सीटें तो परा स्नातक के लिए 120
-प्रवेश में दिखाएं तेजी, वरना बढ़ेगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के नटवा में संचालित होने वाले अक्षयबर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय में स्नातक व परा स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थी 10 अगस्त तक प्रवेश ले सकते हैं। महाविद्यालय ने एडमिशन के लिए अंतिम तिथि घोषित कर दी है। तय सीमा तक एडमिशन नहीं कराने पर परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन

पनियरा व परतावल ब्लॉक की सीमा पर स्थित अक्षयबर सिंह महाविद्यालय नटवा में बड़ी संख्या में प्रवेश के लिए मारामारी रहती है। कारण कि विषयों की अधिकता से लोग इसे विकल्प के रूप में तरजीह देते हैं। स्नातक कला वर्ग में कुल 420 सीटों पर प्रवेश की जगह है। विषय के रूप में हिंदी, समाज शास्त्र, राजनीति शास्त्र, प्राचीन इतिहास, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र व अंग्रेजी विषय में पढ़ने के इच्छुक लोग यहां पर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं स्नातकोत्तर कला वर्ग में हिंदी व समाजशास्त्र विषय में 120 सीटों पर प्रवेश की व्यवस्था है। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले अभ्यर्थी इसमें प्रतिभाग कर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन

-
महाविद्यालय में स्नातक व परास्नातक कला वर्ग में प्रवेश की प्रक्रिया गतिमान है। इच्छुक विद्यार्थी 10 अगस्त तक अपना प्रवेश कराना सुनिश्चित करें।
रामाज्ञा सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें