फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चलाया सदस्यता अभियान

Tue, 22 Jul 2025 05:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जनपद के सिसवा, निचलौल, पनियरा, महाराजगंज, आनंदनगर, बृजमनगंज, नौतनवां, सोनौली, घुघली, परतावल, चौक बाजार क्षेत्र के स्कूलों में सदस्यता अभियान चलाया गया। प्रांत स्कूली विद्यार्थी कार्य संयोजक मयंक मणि त्रिपाठी ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का वर्ष में एक बार व्यापक सदस्यता अभियान चलाती है। इसके तहत कक्षा 9 से ऊपर के विद्यार्थियों को संगठन का सदस्य बनाती है। इस वर्ष सदस्यता अभियान का शुभारंभ 15 जुलाई से हुआ है जो 15 अगस्त तक चलना है। इसी दौरान जिले के विभिन्न कॉलेज परिसरों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की सदस्यता कराई जा रही है। इस मौके पर जिला संयोजक शिवम शर्मा, जिला संगठन मंत्री अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल निषाद, मनमोहन गुप्ता, अंकित रौनियार, अखिल प्रताप सिंह, अंकित चौधरी, शिवानी जायसवाल, नीलम मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें