प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता।
महराजगंज। सक्सेना चौक पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक शिवम नाथ शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने रामस्वरूप विश्वविद्यालय में विधि पाठ्यक्रम के अवैध संचालन, अनियमितताओं, और छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा गया, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन और दोषी पुलिसकर्मियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की गई।