फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर उत्सव में पुस्तक का विमोचन

विज्ञापन
रामपुर उत्सव में अकबर कालीन सूबा इलाहाबाद,पुस्तक का लोकार्पण करते अतिथि गण। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
‘अकबर कालीन सूबा इलाहाबाद’ का विमोचन
विज्ञापन

रामपुर उत्सव-2019 का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सदर ब्लॉक के रामपुर बुजुर्ग गांव में रविवार को आयोजित रामपुर उत्सव-2019 का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र दुबे ने किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. आशीष कुमार मिश्र द्वारा लिखित पुस्तक ‘अकबर कालीन सूबा इलाहाबाद’ विमोचन किया। यह पुस्तक अकबर के काल की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक इतिहास को बताती है। इसका लाभ शोधार्थी उठा सकते हैं। प्रोफेसर श्रीकांत दीक्षित पूर्व प्रति कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर एवं डॉ. वेद प्रकाश पांडेय ने रामपुर उत्सव की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर पीजी कॉलेज महराजगंज के पूर्व प्राचार्य डॉ. घनश्याम पांडेय, विमल पांडेय, सीजे थॉमस, विजय बहादुर सिंह, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. घनश्याम शर्मा, राजेंद्र कुुुमार आदि मौजूद रहे। रामपुर उत्सव का आयोजन डॉ. अमरनाथ द्वारा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें