फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कृषि निवेश मेला कल से, नोडल अधिकारी नामित

विज्ञापन
विज्ञापन
- 31 को सदर ब्लॉक परिसर में लगने वाले मेले से होगा शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। किसानों की समस्याओं को दूर करने व उन्हें कृषि से जुड़ी नवीनतम जानकारी को उपलब्ध कराने के लिए 31 जुलाई से 14 अगस्त के बीच मेें ब्लॉक स्तर पर कृषि निवेश मेला लगेगा। मेले को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।
सदर ब्लॉक सभागार में सोमवार को मेला लगेगा। एक अगस्त को परतावल, दो अगस्त को पनियरा, तीन अगस्त को घुघली, चार अगस्त को मिठौरा, पांच अगस्त को सिसवा, सात अगस्त को निचलौल, आठ अगस्त को फरेंदा, नौ अगस्त को बृजमनगंज, 10 अगस्त को धानी, 11 अगस्त को लक्ष्मीपुर व 14 अगस्त को नौतनवां ब्लॉक परिसर में कृषि निवेश मेला लगेगा। संबंधित ब्लॉक के किसान अपने ब्लॉकों पर पहुंचकर मेले का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन्हें बनाया गया है नोडल अधिकारी
सदर, परतावल, पनियरा, घुघली व मिठौरा के लिए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, सिसवा व निचलौल ब्लॉक के लिए भूमि संरक्षण अधिकारी, फरेंदा, बृजमनगंज व धानी के लिए जिला कृषि अधिकारी व लक्ष्मीपुर व नौतनवां ब्लॉक के लिए उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी नौतनवां को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
-
जिले के सभी 12 ब्लॉकों में कृषि निवेश मेला के आयोजन की तिथि निर्धारित कर दी गई है। किसान उसमें बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग करें।
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें