कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को अमरूतियां वार्ड के लोगो ने प्रदर्शन किया।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
अमरूतियां मोहल्ले के लोगों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। स्थानीय नगर पालिका के अमरूतियां मोहल्ले के लोगों ने शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि पटेल नगर में तमाम लोगों का नाम शामिल हो गया है। इसे निरस्त करते हुए पुन: अमरूतियां मोहल्ले की सूची में शामिल किया जाय।
अमरूतियां मोहल्ले के लाल विहारी, गौतम सहानी, धमेंद्र आदि ने कहा कि अमरूतियां मोहल्ले में 2690 मतदाता हैं। जिसमें 861 अनुसचित जाति के हैं, इसके अलावा अन्य जातियां हैं। व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए कुछ लोगों का नाम दूसरे मोहल्ले की सूची में डाल दिया गया है। अमरूतियां मोहल्ले के अनूसचित जाति के मतदाताओं को पटेल नगर में शामिल किया जा रहा है। इस दौरान सुदामा, मनोज तिवारी, सुमन, जितेंद्रख् सतीश, धर्मवीर सहानी, प्रदुम्न, अंदग सहानी, जामवंत आदि मौजूद रहे।