फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे आंगनबाड़ी वर्कर

Mon, 30 Oct 2017 12:20 AM IST
maharajganj
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

महराजगंज। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर रविवार को भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 41वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्य का बहिष्कार करके प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारा लगाया। धरना स्थलों में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि लखनऊ में लाठीचार्ज करके सरकार हमारी मनोबल को घटा नहीं सकती है। इस घटना से हम लोगों का मनोबल और बढ़ा है। कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर बैठे आंगनबाड़ी वर्करों ने गीतों के माध्यम से प्रदेश सरकार की आलोचना की। जिला संरक्षक राधेश्याम मौर्य ने कहा कि लखनऊ में सभी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरहमी से पिटाई किया जिससे तमाम वर्कर घायल हो गए। अब तो मांगे जब तक पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।  जिलाध्यक्ष छाया भारती ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी हित को लेकर उदासीन है। अगर ऐसा नहीं रहता मांगे पूरी हो गई होती। सरकार को विवश होकर एक दिन मांगों को पूूरा करना पडे़गा। इस दौरान पूनम यादव, परवेज आलम, ऊषा देवी, निर्मला देवी, सिंगारी देवी, राधिका देवी, सुशीला, माधुरी देवी, शकुंतला, ज्ञानमति देवी के अलावा तमाम वर्कर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें