फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस के समझाने के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
अन्य आरोपियों की गिरफ्तार की मांग कर रहे थे परिजन, पुलिस ने दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खनुआ/कोल्हुई। थाना क्षेत्र के गांव गुलरिहा जंगल के टोला कोइरिया माता पर बीते शुक्रवार को हुए मारपीट में इलाज के दौरान राकेश मौर्य की मौत हो गई थी। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को अंतिम संस्कार न करने की जिद पर परिजन अड़ गए। पुलिस ने समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार कराया।

बीते शुक्रवार को कोल्हुई थाना क्षेत्र के गुलरिहा जंगल टोला कोइरिया माता में बकरी चराने को लेकर मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष से राकेश मौर्य की गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर धारा में 304 की बढ़ोतरी कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी। राकेश मौर्य का शव घर आते ही परिजन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। मांग करने लगे कि जब तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही एएसपी आतिश कुमार सिंह, फरेंदा उपजिलाधिकारी रमेश कुमार व नौतनवां उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह, सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह व सीओ नौतनवां आभा सिंह व जिले के सभी थानाध्यक्षों व पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह अंतिम संस्कार कराया गया।
सीओ फरेंदा अनुज कुमार सिंह ने बताया कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से अभी भी पुलिस बल मौजूद है। तीन लोगों की गिरफ्तारी हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें