फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी के बाद हड़ताल टली

Wed, 09 Mar 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने हड़ताल के लिए जुलूस निकाला - फोटो : विनोद गुप्ता
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की हड़ताल मंगलवार को स्थगित हो गई। परिषद के जिला अध्यक्ष भागवत सिंह ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्थगित हुई है। यदि कर्मचारियों की मांगें सरकार पूरी नहीं करती है तो दोबारा बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि दूरभाष एवं परिषद की वेबसाइट आदि में जानकारी दी गई कि मुख्य सचिव एवं समिति के पदाधिकारियों की बैठक में मांगों को लेकर सहमति बनी है। स्थगन के पूर्व मंगलवार को हड़ताल की सफलता के लिए बाइक जुलूस निकाला गया।

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद आसीन, मंत्री केशव मणि त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय मणि त्रिपाठी, मंत्री उपेेद्र पांडेय, शंशाख शेखर तिवारी, गोरख यादव, चिकित्सा स्वास्थ्य के जिला अध्यक्ष केएन तिवारी, विकास भवन के अध्यक्ष व्रजभूषण पटेल, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय, विजय प्रताप सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष श्रीनाथ धर दूबे, कुष्ठ कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रामसुग्रीव वर्मा, नलकूप के संयोजक अरविन्द राय के साथ बैठक हुई। 
विज्ञापन


जनपद में कर्मचारियों व शिक्षकों की संयुक्त समिति बनाने की मांग की। जिस पर निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही बैठक बुलाकर संयुक्त फोरम का गठन कर लिया जाएगा। अमीन संघ के जिलाध्यक्ष जगजीवन पटेल, मंत्री भोला गुप्ता, भगवंत प्रसाद, राम दुलारे, कौशल किशोर चौबे, धनंजय पांडेय के अलावा तमाम कर्मचारी व शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें