फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एईएस संक्रमित मरीज मिला, गांव पुलिस स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर गांव में 46 लोगों के नमूने लिए गए, दवाएं दी गईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। क्षेत्र के गांव भगवानपुर में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) का मरीज मिलने से ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार को पहुंची स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने 46 लोगों के नमूने लिए। आवश्यक दवाइयां देकर लोगों को जागरूक किया।
जानकारी के मुताबिक 18 फरवरी को भगवानपुर मदरी टोले के भीम (22) को तेज बुखार हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में उसे भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल काॅलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक जांच में एईएस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रतनपुर अभय कुमार चौधरी, वार्ड ब्वाय रंजीत, राम सुबास, आशा कार्यकर्ता संगीता, एएनएन नीतू शर्मा ने गांव में जाकर दवा का छिड़काव कराया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि एईएस संक्रमित मरीज मिलने की सूचना पर गांव में स्वास्थ्य कर्मियों को भेजा गया। भगवानपुर के मुंडा टोले में 14 फरवरी को नौ वर्षीय बालक को तेज बुखार हुआ था। गोरखपुर में एक निजी अस्पताल इलाज के दौरान 17 फरवरी को उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें