निचलौल। बार एसोसिएशन तहसील निचलौल के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी तहसीलदार न्यायालय का विरोध कर कामकाज नहीं किया।
बार एसोसिएशन निचलौल के अधिवक्ता तहसीलदार व पेशकार के रवैये से परेशान होकर उनके स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता गोमती प्रसाद उपाध्याय का कहना है कि तहसीलदार न्यायालय में वादकारियों को न्याय नहीं मिल रहा है। नियम को ताक पर रखकर पत्रावलियों में आदेश पारित किए जा रहे हैं। बार के अध्यक्ष कौशल कुमार गुप्ता का कहना है कि जब तक तहसीलदार व पेशकार का स्थानांतरण नहीं हो जाता। तब तक न्यायालय में काम नहीं होगा। इस दौरान महामंत्री आशुतोष पांडेय, उपाध्यक्ष अरविंद मिश्रा, नवीन कुमार मिश्रा, ज्ञान प्रकाश गिरी, अविनाश केसरी आदि मौजूद रहे। संवाद