फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उधार का पैसा वापस मांगने पर अधिवक्ता धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर नौतनवा तहसील के एक अधिवक्ता को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना से सहमे अधिवक्ता अमित कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता अमित सिंह का कहना है कि करीब 4 माह पूर्व एक व्यक्ति ने उनसे बहन की शादी के नाम पर 50,000 रुपये उधार लिए थे। एक माह में पैसा लौटाने का आश्वासन भी दिया था लेकिन अभी तक पैसा नहीं मिला। आरोप है कि तहसील में मुलाकात होने पर जब उन्होंने उस व्यक्ति से उधार की रकम लौटाने को कहा तो वह आवेश में आ गया और अपशब्द कहते हुए हत्या कर लाश नेपाल में फेंकवा देने की धमकी देने लगा। अधिवक्ता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें