फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सरकारी शराब के दुकानों की जांचकर दी नसीहत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। होली पर्व के मद्देनजर एसडीएम नवीन प्रसाद, सीओ अंकुर गौतम एवं आबकारी निरीक्षक गौरव कुमार ने शनिवार को अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए नौतनवा क्षेत्र में अभियान चलाकर लाइसेंसी शराब की दुकानों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान दुकानदारों को नियम के अनुसार ही शराब की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने लापरवाही पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। दुकानों पर छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने शराब की बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर उसका वेरिफिकेशन किया तथा रजिस्टर से स्टॉक की मिलान की। एसडीएम एवं सीओ ने कहा कि सरकारी शराब के दुकानदारों को मिलावटी और नेपाली शराब की बिक्री न करने तथा नियम के अनुसार ही दुकान संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई लापरवाही या मनमानी करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें