फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आईटीआई में विद्यार्थियों को पढ़ाई जाएगी एडवांस टेक्नोलॉजी

Wed, 04 Sep 2024 04:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। आईटीआई के विद्यार्थियों को अब एडवांस टेक्नोलॉजी की भी शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए टाटा टेक्नोलॉजी की तरफ से आईटीआई को प्रोजेक्ट भेजा गया है। इसमें विद्यार्थियों को आर्टिजन एडवांस टूल, इंडस्ट्रियल रोनोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हो गया है। नए कोर्स को संचालित करने के लिए महराजगंज और नौतनवा में आईटीआई की बिल्डिंग तैयार की जा रही है। अभी तक आईटीआई के विद्यार्थी परंपरागत पाठ्यक्रम में ही प्रवेश लेकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन अब समय के साथ ही आईटीआई में एडवांस टेक्नोलाॅजी के कोर्स भी जुड़ रहे हैं।
एडवांस टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम के लिए भी प्रवेश शुरू हो गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। एडवांस टेक्नोलॉजी के शुरू हो रहे तीन पाठ्यक्रम में पहला, आर्टिजन यूजी एडवांस टूल, दूसरा इंडस्ट्रियल रोनोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग और तीसरा पाठ्यक्रम मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल शामिल है। सत्र 2024-25 से आईटीआई में विद्यार्थी इन पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करेंगे। एडवांस टेक्नोलॉजी के पाठ्यक्रम मूल रूप से कला वर्ग के विद्यार्थियों के लिए है।
विज्ञापन


कल-पुर्जे और मशीन संचालन की दी जाएगी जानकारी
विद्यार्थियों को थ्रीडी प्रिंटर्स मशीन, उसके कल, पुर्जे और मशीन को संचालित करने के तरीकों की जानकारी दी जाएगी। यह मशीन कई तरह के साफ्टवेयर की मदद से डिजाइन निकाल सकती है। विद्यार्थियों को टूल्स निर्माण की एडवांस मशीनों की भी जानकारी दी जाएगी। इन एडवांस मशीन से अधिक टूल्स का उत्पादन कम मूल्य पर होता है। साथ ही यह टूल्स कम खराब होते हैं। मैकेनिक इलेक्ट्रिकल व्हीकल पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक व्हीकिल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसमें कार, पिकअप समेत बैट्री चलित वाहनों की जानकारी दी जाएगी।

आईटीआई में एडवांस टेक्नोलॉजी के कोर्स जुड़ रहे हैं। समय के साथ यह बदलाव अच्छा है। इस सत्र से इंजीनियरिंग ट्रेड के तीन नए कोर्स शुरू किए जा रहे है। इन एक से दो साल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू हो गया है। इसमें आधुनिक मशीनों और इलेक्ट्रिक व्हीकिल के संबंध में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

-मशूद ईशरत, नोडल प्रधानाचार्य, आईटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें