फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एडीओ पंचायत का वेतन रोका, आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश

Tue, 25 Apr 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम सत्येंद्र कुमार।संवाद
विज्ञापन
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। संचारी रोग उन्मूलन अभियान के तहत सफाई में शिथिलता बरतना निचलौल के एडीओ पंचायत को महंगा पड़ गया। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने खराब प्रगति पर उनका वेतन रोका, वहीं, संस्थागत प्रसव में कम प्रगति वाली आशाओं के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
वह सोमवार की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक का संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर संस्थागत प्रसव में प्रगति न होने के कारण आशाओं को चिह्नित कर 15 दिनों में कार्रवाई के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह भी कहा कि जिन अस्पतालों तथा प्रसव केंद्र पर कम प्रसव हुए हैं, उन आशाओं पर कार्रवाई न करने वाले प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कुछ ब्लाकों में प्रसव केंद्र के शुरू न होने की बात सामने आने पर जल्द से जल्द अधूरे कार्यों को पूर्ण कराने तथा कार्य शुरु कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने अन्त्योदय कार्ड के आधार के तहत आयुष्मान व श्रमिक योजना कार्ड बनाए जाने के लिए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं के विशेष टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, सुरक्षित मातृत्व योजना आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीना वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके भार्गव, डीपीएम नीरज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं व बच्चों की प्रसव के दौरान हुई मौत से जुड़े मामले की विस्तृत जांच करने के निर्देश अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार को देते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें