फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेरिट नहीं साक्षात्कार के आधार पर 9 और 11 में प्रवेश

Wed, 17 Apr 2024 03:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कला और विज्ञान वर्ग के 40 सेक्शन हैं संचालित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम का इंतजार हो रहा है। इस बीच माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध जिले के 278 स्कूलों में नौंवी तथा दसवीं कक्षा के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गये हैं। इन कक्षाओं में प्रवेश के लिए संबद्ध स्कूलों में लिखित परीक्षा अथवा मेरिट नहीं बल्कि मौखिक परीक्षा होती है। साक्षात्कार में पूछे गये 70 प्रतिशत प्रश्नों का जवाब सही देने पर प्रवेश हो जाता है। प्रवेश के लिए क्या जरूरी है और प्रपत्रों में क्या आवश्यक है इसे लेकर सोमवार को मुख्यालय स्थित गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज की पड़ताल की गई।

कक्षा 6 से 12 तक के इस स्कूल में मौजूदा समय में 6000 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां बालक और बालिकाओं के लिए शिक्षा की संयुक्त व्यवस्था है। साथ ही सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है। प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा नौ और 11 में प्रवेश साक्षात्कार के जरिए होता है। कला वर्ग और विज्ञान वर्ग के 20-20 सेक्शन संचालन में हैं। हाई स्कूल के एक सेक्शन में 80 तो इंटर में बच्चों की संख्या 60 रखी गई है। साक्षात्कार में कला और विज्ञान वर्ग में प्रवेश के आधार पर मौखिक प्रश्न पूछे जाने के लिए अलग- अलग अध्यापक होते हैं। प्रवेश फार्म के साथ प्रास्पेक्टस 100 रुपये में दिया जा रहा है। प्रवेश शुरू है तथा नौंवी कक्षा में अबतक लगभग 100 बच्चों के एडमिशन हो चुके हैं। अधिकतर ने विज्ञान वर्ग से शिक्षा लेनी चाही है। 11 वीं में प्रवेश इसलिए नहीं हो रहा है क्योंकि अभी परीक्षाफल अभी नहीं आया है, लेकिन लगभग 100 से अधिक फार्म इस कक्षा के लिए खरीदे जा चुके हैं। बताया कि स्कूल में जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान और रासायन विज्ञान की बेहतर प्रयोगशाला है। यहां प्रवेश तबतक चालू रहेगा जबतक विभाग से कोई निर्देश नहीं मिलता अथवा सीटें नहीं भर जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जरूरी हैं यह प्रपत्र
कक्षा नौ अथवा 11 में प्रवेश के लिए पांच फोटो, टीसी, आधारकार्ड और पिछली कक्षा का अंकपत्र जरूरी है। इसके अलावा पर्सनल एजुकेशन नंबर भी अनिवार्य है जिसे उपलब्ध कराने का कार्य वह स्कूल करेगा जहां विद्यार्थी पहले पढ़ चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें