फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आईओसी को सात हजार टन पराली उपलब्ध कराएगा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पराली से धुरियापार के बायो गैस प्लांट में खाद बनाने की होगी पहल
विज्ञापन




-भविष्य में क्षमता बढ़ाकर किया जाए 70 हजार टन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। जिले के किसानों के लिए पराली अब समस्या नहीं, बल्कि उनके बेहतर आय का साधन होगी। जिला प्रशासन की ओर से इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन को सात हजार टन वार्षिक पराली उपलब्ध कराई जाएगी। जिसे बाद में बढ़ाकर 70 हजार टन तक करते हुए इसे व्यापकता दी जाएगी।

जिला प्रशासन ने पराली जलने से रोकने व किसानों के समक्ष उसके वैकल्पिक आंकड़ो़ें के निस्तारण की समस्या को देखते हुए किसानों से पराली खरीदने की योजना बनाई है। इस दिशा में मिठौरा ब्लॉक के चार कृषक उत्पादक संघ समेत पांच संघों का चयन का कार्य भी कर लिया गया है। इसका अनुबंध इंडियन ऑयल काॅर्पोंरेशन से किया गया है। संघ को सीआरएम सब्सिडी योजना के तहत पराली प्रबंधन से जुड़े यंत्रों को भी उपलब्ध कराया गया है। इससे भविष्य की मुश्किलों को कम करने में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


-

प्रशासन की ओर से सात हजार टन वार्षिक पराली निर्धारित दर पर उपलब्ध कराए जाने का अनुबंध है।पराली की खरीद के लिए परतावल में कलेक्शन सेंटर भी बनाया गया है, जिससे धुरियापार चीनी मिल में लगे बायो गैस व जैविक खाद के उत्पादन को और बेहतर बनाया जा सके।

-प्रकाशचंद गुप्ता, उप महाप्रबंधक इंडियन ऑयल काॅर्पोरेशन

-

प्रशासन की ओर से बनाई गई इस व्यवस्था से भविष्य में पराली की समस्या को समाप्त किया जा सकेगा।

-सुधीर कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी



पर्यावरणीय व कृषि दोनों दृष्टि से पराली प्रबंधन जरूरी है। पराली से किसानों की आय को बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक दौर में सात हजार टन पराली को उपलब्ध कराया जाएगा, भविष्य में इसे 70 हजार टन किया जाएगा।

-अनुनय झा, जिलाधिकारी

पराली जलाने वालों पर होगी कार्रवाई : सुधीर कुमार
सुधीर कुमारमिठौरा ब्लॉक में पराली प्रबंधन को लेकर आयोजित हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मिठौरा। ब्लाॅक सभागार मिठौरा में बीडीओ मिठौरा सुधीर कुमार की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन को लेकर ग्राम सचिवों और ग्राम प्रधानों के साथ बैठक हुई। बीडीओ सुधीर कुमार ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी, प्रधानगण ब्लॉक क्षेत्र के किसानों को पराली प्रबंधन के विषय में मौके पर जाकर जागरूक करें ताकि ग्रामीण किसान पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव को जान सकें, और पराली को जलाने से परहेज करें।
उन्होंने आगे कहा कि पराली जलाने से जहां एक तरफ पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। वहीं दूसरी तरफ भूमि के अंदर एवं सतह से बाहर ऊपर की ओर मौजूद मित्र कीट आग में जलकर मर जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में धरा बंजर हो जाएगी। इसलिए समय रहते सभी को चेतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि पराली जलते हुए मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
इस दौरान एडीओ पंचायत सुरेश चंद कन्नौजिया , प्रभारी एडीओ आईएसबी अखिलेश कुंवर द्विवेदी , एडीओ एजी सुरेन्द्र प्रताप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
-
किसानों पर कार्रवाई से बढ़ रहा आक्रोश, जताया विरोध
फोटो

-जिम्मेदारों के खिलाफ लोगों ने जमकर की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
निचलौल। पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने से लोगो में आक्रोश बढ़ रहा है। सोमवार को कई गांवों के आक्रोशित लोगों ने कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता की मौजूदगी में जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इन लोगों ने किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

विरोध जता रहे शीतलपुर, बजही, डोमा, बढ़या सहित अन्य गांवों के लोगों ने कहा कि प्रदूषण के नाम पर पुलिस प्रशासन मिलकर किसानों को प्रताड़ित करने के साथ ही उनसे दुर्व्यवहार कर रहा है। किसानों के चुप्प होने का जिम्मेदार फायदा उठा रहे हैं। जिम्मेदार ईंट भट्ठों और जर्जर वाहनों से निकलने वाले धुएं पर रोक नहीं लगा रहा है। अगर किसानों को प्रताड़ित करना जल्द नहीं थमा तो जिम्मेदारों के खिलाफ सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। वहीं कांग्रेस नेता राजू कुमार गुप्ता ने कहा कि किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर उनकी लड़ाई पार्टी लड़ेगी।
इस दौरान शिवप्रताप चौहान, गोरख गुप्ता, जनार्दन गुप्ता, संजय गुप्ता, रूकमांनंद, फसरुद्दीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें