नौतनवा। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समीर त्रिपाठी ने नौतनवा पार्टी कार्यालय पर रविवार को पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने चौक को नया ब्लॉक मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अड्डा बाजार को भी एक नया ब्लॉक बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पता चला है कि लक्ष्मीपुर ब्लॉक के तीन न्याय पंचायत महुअवा अड्डा, रामनगर और रजापुर को चौक से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जो ठीक नहीं है। रामनगर और महुअवा अड्डा न्याय पंचायत के गांवों से चौक की दूरी करीब 30 किलोमीटर है। बीच में 8 किलोमीटर सेंचुरी वन क्षेत्र है। आवागमन के लिए कच्चा रास्ता है। राजापुर से भी चौक की दूरी लगभग 20 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर समस्या के बारे में बताया जाएगा। संवाद