फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टीकाकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Tue, 20 Jun 2023 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर के सभागार में सोमवार को जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह की अध्यक्षता में एएनएम एवं स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक हुई। सदर क्षेत्र के छह उप केंद्रों सलामतगढ़, पिपरा रसुलपुर, रमपुरवा, अमरूतिया, बांसपार, परासखांड की एएनएम को टीकाकरण, ई-कवच फीडिंग में लापरवाही बरतने पर कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डाॅ. केपी सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश पर 21 जून से जनसंख्या पखवाड़ा एवं एक जुलाई से दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं एएनएम अपने दायित्वों का सही तरीके से निर्वहन करें। इस दौरान बीसीपीएम लवली वर्मा, एएनएम पुष्पा, दीपिका, मंजू यादव, प्रियंका, मंजू पटेल, मीरा मौर्य, आभा पटेल, हेमवंत, स्वास्थ्य अधिकारी उमाशंकर यादव, दीक्षा, प्रियंका, दीपशिखा, रागिनी, राधिका आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें