फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: त्योहार पर उपद्रव फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sun, 19 Oct 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
मेंहदावल थाने पर पीस कमेटी की बैठक करते एसओ-स्रोत पुलिस
विज्ञापन
मेंहदावल। दीपावली, छठ पूजा, मूर्ति विसर्जन को देखते हुए मेंहदावल पुलिस ने थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली का त्योहार मनाने की अपील की गई। किसी भी प्रकार का उपद्रव होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व खुशियां बांटने का त्योहार है। यह हमें काफी सशक्त और मजबूत बनाता है। दीपदान के इस त्योहार पर लोगों को शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाना चाहिए। अफवाह से लोगों को दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छठ पूजा, दीपावली के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी प्रकार की सूचना या संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने लोगों से पुलिस का सहायता करने का अनुरोध किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें