फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खामियां मिलने पर एसीएमओ ने जाहिर की नाराजगी

Mon, 07 Apr 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। एसीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पकड़ी रम्हौली का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र पर कई खामियां मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. मदन लाल चौरसिया उपस्थित मिले। लेकिन, फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी निभाते हुए एक वार्ड कर्मचारी मरीजों को दवा वितरित करते मिला। यह देख एसीएमओ ने डाॅक्टर को फटकार लगाई और सुधार के सख्त निर्देश दिए। इस दौरान डाॅक्टर ने बताया कि केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट पिछले महीने सेवानिवृत्त हो गए हैं और उनकी जगह अब तक किसी नए फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। इसी कारण अस्थायी रूप से कर्मचारी को दवा वितरण का कार्य सौंपा गया है। एसीएमओ ने बताया कि इस अनियमितता की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें