एसीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी
महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए जा रहे धरने की वजह से प्रभावित हो रहे टीकाकरण के मामले में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने कहा कि अन्य जिलों में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के विरोध- प्रदर्शन से टीकाकरण का कार्य प्रभावित नहीं हुआ है लेकिन जिले में टीकाकरण प्रभावित होने की बात सामने आई है।