फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर देह व्यापार के लिए बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Dec 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर देह व्यापार के धंधे में धकेलने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने युवती को एक दिसंबर को कुछ सूंघाकर बेहोश कर दिया था। इसके बाद गाड़ी से राजस्थान लेकर चला गया था। पकड़े जाने के डर से आरोपी रास्ते में ही युवती को छोड़कर फरार हो गया था।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, मामले में वांछित प्रदीप निषाद ग्राम बैजनाथपुर टोला केवटहिया थाना चिलुआताल, जिला गोरखपुर को ग्राम बेलवा खुर्द थाना सिंदुरिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पीड़िता ने बताया कि एक दिसंबर शाम करीब सात बजे सड़क पर जा रही थी। तभी दो लोग आए और कुछ सूंघाकर बेहोश करने के बाद अपने साथ वाहन से राजस्थान लेकर चले गए। रास्ते में पकड़े जाने के डर से प्रदीप ट्रेन से भाग गया। पीड़िता और उसके गांव का आरोपी जब राजस्थान स्टेशन पर पहुंचे तो वहां की पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। फिर चार पांच दिन में कार्रवाई कर पीड़िता को उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया था। तभी से पुलिस प्रदीप निषाद की तलाश कर रही थी।



विवेचना के दौरान पता चला कि आरोपी लड़कियों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर व बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाते थे। देश के विभिन्न राज्यों में ले जाकर बेच देते थे। अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें