फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर में सेंधमारी कर चोरी के मामले में अभियुक्त को सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज ने 31 वर्ष पुराने सेंधमारी और चोरी के मामले में फैसला सुनाते हुए आरोपी को सजा सुनाई है।
विज्ञापन

न्यायालय ने अभियुक्त इददू खां निवासी सोनौली कस्बा थाना सोनौली को जेल में बिताई गई अवधि की सजा से दंडित करते हुए 1500 रुपये का अर्थदंड लगाया है। जुर्माना न देने की स्थिति में अभियुक्त को सात दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार, यह मामला वर्ष 1994 का है। आरोप था कि अभियुक्त इददू खां ने एक व्यक्ति के घर में सेंधमारी कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पीड़ित की तहरीर पर स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने छानबीन कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें