ठूठीबारी। पुलिस ने एक वांछित आरोपी को नेपाल भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नेपाल सीमा के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया। अभियुक्त की पहचान सेराज (20), निवासी मंझरिया, जनपद रूपनदेही (नेपाल) के रूप हुई। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी अमित सिंह ने बताया की आरोपी सेराज के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज था और वह फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के समय वह नेपाल भागने की फिराक में था पुलिस टीम सीमा पर ही दबोच लिया गया। आरोपी के पास से एक पुरानी मोबाइल बरामद हुआ है।