फरेंदा। थाना क्षेत्र के फरेंदा खुर्द निवासी राकेश कुमार विश्वकर्मा ने दो लोगों पर कमरे में बंद कर मारने पीटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह शनिचरी बाजार स्थित एक इलेक्ट्रिक बिल्डिंग के दुकान पर काम करता था। इस दौरान वह 10,000 उधार लिया था और पैसा धीरे-धीरे चुका रहा था। इसी बीच वह धानी ढाला स्थित एक दुकान पर कार्य करने लगा। आरोप है कि उधार देने वाले ने दुकान से घर ले जाकर कमरे बंद कर दिया और हाथ पैर बांध कर मारा पीटा। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कि मामले में केस दर्ज किया गया है। संवाद