फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महिला का वीडियो बनाकर यौन शोषण करने का आरोप

Mon, 21 Jul 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक बाजार। थाना क्षेत्र की एक महिला ने चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर चोरी छिपे आपत्तिजनक वीडियो बनाकर शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने तहरीर में बताया है कि आरोपी युवक उसकी जान-पहचान का है और भरोसे का फायदा उठाकर उसने वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसे बदनाम करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए दबाव बनाया। वीडियो वायरल होने के डर से काफी समय तक महिला चुप रही लेकिन जब परेशानियां बढ़ गईं तो उसने चौक थाने में शिकायत की। चौक उपनिरीक्षक चंद्रप्रकाश झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें