सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 25 सितंबर को घर में घुसकर मारपीट व किशारी से यौन शौषण करने के आरोपी को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना के दिन ही केस दर्ज करके आरोपी को तलाश रही थी। जानकारी के अनुसार, किशोरी के पिता की तहरीर पर सिंदुरिया पुलिस अनिल कुमार निवासी भागाटार (36) के विरुद्ध घर में घुसकर यौन शौषण, मारपीट में केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बुधवार को थाना भिटौली अंतर्गत तुलसीपुर से गणेशपुर जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार करके न्यायालय भेज दिया।