फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्टांप शुल्क में अतिरिक्त वसूली करने का आरोप

Sat, 01 Mar 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेजा है। नौतनवा तहसील में स्टांप वेंडरों की ओर से निर्धारित अंकित स्टांप शुल्क की धनराशि के अतिरिक्त 20 प्रतिशत रुपये लेकर बिक्री करने का आरोप है। जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि अगर किसी व्यक्ति ने 100 रुपये का स्टांप लिया तो वेंडर उनसे 120 रुपये लेते हैं। यदि कोई अतिरिक्त 20 प्रतिशत की धनराशि की देने से इनकार करता है तो वेंडर उसे स्टांप नहीं देते हैं। मैनुअल व ई-स्टांप दोनों की खरीद पर ग्राहक को अतिरिक्त धनराशि देनी ही पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें