फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जमीन कब्जा कर बुलडोजर चलवाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र पकड़ी नौनिया के तीन किसानों ने एसडीएम सदर को पत्र सौंपकर अपनी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता चिन्नीलाल, कमलेश और जैसवार ने बताया कि उनकी जमीन पर न केवल अवैध कब्जा किया जा रहा है बल्कि उनकी फसलें, कृषि उपकरण नष्ट किए गए और कुटिया को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। किसानों ने गांव के ग्राम प्रधान इंद्रमणि वर्मा और लेखपाल राजकुमार पासवान पर धमकी देने और भूमाफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच के लिए तहसीलदार सदर को निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें