नौतनवा। बजरंग दल के जिला सह संयोजक सत्यम सोनी ने थाने में तहरीर देकर क्षेत्र के ही एक युवक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री की अपमानजनक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि क्षेत्र के एक युवक ने मुख्यमंत्री का फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल किया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मामले में सत्यम सोनी की तहरीर के आधार पर किशन हरिजन निवासी बरवाभोज थाना नौतनवा के विरुद्ध नफरत एवं झूठी अपवाह फैलाने तथा अपमानित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।