फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बीते 10 मार्च को गांव की एक किशोरी को उसी गांव का एक युवक कहीं भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद किशोरी की मां ने श्यामदेउरवा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सूरज उर्फ गोलू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें