भिटौली। भिटौली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने गांव के ही एक युवक पर अपनी बेटी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता महिला ने तहरीर में बताया है कि 14 मई की दोपहर करीब 12:00 बजे उक्त आरोपी युवक मेरी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने झांसे में लेकर उसे कहीं भगा ले गया। आरोपी युवक एवं उसका परिवार पंजाब में रहता है। पंजाब से आने के बाद ही उसने घटना को अंजाम दिया है। मैंने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली। एसएचओ सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर आरोपी साहिल पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।