महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने तहरीर देकर बताया कि 14 वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। वह 26 मार्च को सुबह आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिवार के खोजबीन करने पर पता चला कि नाबालिग को शब्बू खान, निवासी धनेवा-धनेई टोला मंगलपुर तथा टीपू, बिस्मिल नगर द्वारा शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा लिया गया है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी शब्बू खान के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।