फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फाइनेंस कर्मी से हाथापाई कर 65 हजार लूटने का लगाया आरोप

Wed, 01 May 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस जांच करते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पनियरा थाना क्षेत्र के गांव अड़बड़हवा से औरहिया तक जाने वाली सड़क पर मंगलवार दोपहर में बाइक सवार दो लुटेरों पर एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हाथापाई कर 65 हजार रुपये लूटने का आरोप है। घटना के बाद से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित कर्मी से पूछताछ करने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के बाद सहमे पीड़ित आशुतोष शुक्ला ने पूछताछ में बताया कि वह गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज स्थित समस्ता फाइनेंस लिमिटेड कंपनी में पीआरओ पद पर कार्यरत है। वह पनियरा क्षेत्र से वसूली कर बाइक से लौट रहे थे।

गांव अड़बड़हवा से औरहिया तक जाने वाली सड़क पर पहुंचे थे। इसी बीच सुनसान देखकर बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी बाइक रोक ली। अभी वह कुछ समझ पाते की दोनों लुटेरों ने पहले उनसे मोबाइल छीनकर सड़क पर पटक दिया और हाथापाई करने लगे।
विज्ञापन


उनके पास बैंग में रखे वसूली के 65 हजार रुपये छीनकर मुजरी की तरफ भाग निकले। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने मौका निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित घटना के बाद कैंपियरगंज चला गया।

फिर डेढ़ घंटे बाद वापस घटना स्थल पर आकर पुलिस को सूचना दी। ऐसे में इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही पूरी घटना की सत्यता के बारे में जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें