खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण अप्रैल में हुआ था। बुधवार को पुलिस ने कुनसेरवा चौराहे से युवती व अपहरण के आरोपी को पकड़ लिया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित पिता ने सोनौली पुलिस को शिकायती पत्र आरोप लगाया कि कोचिंग से बेटी घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। सुबह कुनसेरवा चौराहे से पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। सोनौली के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान किया गया है। संवाद