सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसमरिया निवासी एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के नाम पर एक युवक पर 1.5 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामले में सिंदुरिया पुलिस शुक्रवार को आरोपी के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, झिनकारी निवासी कसमरिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मैं विदेश जाने कि तैयारी कर रहा था। किसी के माध्यम से इसकी जानकारी मोहम्मद कासिम निवासी पिपरपाती थाना भिटौली को हुई तो वह बोला कि में एजेंट हूं। आपको विदेश भिजवा दूंगा। उसके ऊपर विश्वास कर उसके खाते में नवंबर 2022 में 1.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिया और 10 हजार नकद दे दिया। अभी तक उसने न तो विदेश भेजा और न पैसे वापस कर रहा है। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व पैसे मांगने उसके घर गया तो गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार के अनुसार पीड़ित की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद