शिकारपुर। भिटौली थाना क्षेत्र के गंगराई निवासी शाहजहा ने क्षेत्र के ही पिपरिया निवासी एक व्यक्ति पर फर्जी वीजा देकर 1.30 लाख हड़पने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने अपने तहरीर में लिखा है कि एजेंट एक लाख तीस हजार रुपये लेकर बेटे एहसानुद्दीन को आठ सितंबर 2024 को सऊदी भेज दिया। एजेंट ने बताया कि प्रत्येक माह 30 हजार रुपये मिलेंगे। वहां मेरे बेटे को बंधक बनाकर मजदूरी कराया जाता है। इसी तरह आठ माह बीत गया। बेटे को एक रुपये भी सेलरी नहीं मिली। पैसा भेजकर किसी तरह बेटे को 10 मई को घर बुलाया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद