सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को बरवा सोनिया निवासी राहुल गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर ग्राम देउरवा निवासी श्रीराम पर गरीब लोगों को रुपये का लालच देकर घर पर ईसाई धर्म का उपदेश देने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी की गई थी। पुलिस के मुताबिक, प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान श्रीराम प्रसाद पुत्र भीमल, निवासी देउरवा, थाना सिंदुरिया, उम्र करीब 55 वर्ष के रूप में हुई। इसके बाद सिंदुरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष अनूप तिवारी कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की गई है।