भिटौली। शुक्रवार की रात स्थानीय थाना क्षेत्र के अगया में मुख्य द्वार का ताला तोड़ चोरों ने नकदी व आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के लोग रिश्तेदारों में गए थे और घर खाली था। सुबह आसपास के लोगों ने मकान का ताला टूटा देखकर पुलिस व गृह स्वामिनी ज्ञानसती को सूचित किया। ज्ञानसती की मौजूदगी में स्थानीय पुलिस ने जांच पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी को चेक किया।