फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज के लिए गर्भवती को पीटकर घर से निकालने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। गोरखपुर जिले की एक नौ महीने की गर्भवती महिला ने पति व उसके परिजनों पर दहेज के लिए पिटाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही जानमाल की धमकी देते हुए घर से निकालने का आरोप भी लगाया है। मामले में पीड़िता ने निचलौल थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। रेनू निवासी इस्माइलपुर वार्ड नंबर 67 थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि 2020 में उनकी शादी बृजमोहन कुशवाहा के साथ हुई थी। शादी के तीन साल बाद उनकी एक बेटी ने जन्म लिया। बेटी के जन्म लेने के बाद ससुराल के परिजन उन्हें ताना सुनाने के साथ ही दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्हें प्रताड़ित भी करते थे। इसी बीच 16 अक्टूबर 2025 को दहेज की मांग करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि नौ महीने की गर्भवती होने के बाद भी आरोपियों ने उसकी पिटाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी साधना देवी, रूपाली कुमारी, सपना देवी, सन्नी, बृजमोहन, सोना देवी, जयसिंह यादव, राजमंगल पाण्डेय निवासी इस्माइलपुर वार्ड नंबर 67 थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें