लूट की कोशिश करने का आरोपित जेल भेजा गया
महराजगंज। पनियरा थानाक्षेत्र के भौराबारी पुल के पास बुधवार रात पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश दीपक पांडेय को जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार देवरिया जिले के बरहज में दीपक पांडेय ने गोरखपुर व महराजगंज के गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर लूट की कोशिश की थी। महराजगंज के पनियरा थानाक्षेत्र निवासी दीपक पांडेय, गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र के पुरुषोतम जायसवाल और एक अन्य बदमाश के साथ लूट की घटना को अंजाम देने सोमवार को देवरिया पहुंचा था।
बुधवार रात पनियरा पुलिस ने वाहन जांच के दौरान उसे पकड़ा था। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया।