फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाबालिग को भगाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठौरा। थाना चौक क्षेत्र में नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने के मामले में चौक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज थी और लगातार उसकी तलाश की जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के अनुसार, थाना चौक में आरोपी राहुल शर्मा पुत्र राजेश शर्मा, निवासी ग्राम कसमरिया, थाना सिन्दुरिया के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज था। आरोप है कि वह चौक थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया था। साथ ही शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया था। मुखबिर की सूचना पर चौक पुलिस ने घेराबंदी कर दरहटा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है अन्य आवश्यक पहलुओं की भी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें