निचलौल। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 503 के पास 45 लीटर नेपाली शराब बरामद की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी मुकेश कुर्मी नेपाल के नवल परासी जिले के बसहिया का निवासी है। उप निरीक्षक धनवीर सिंह रावत ने बताया कि टीम को देखकर वह बोरी छोड़कर भागने लगा, जिसे जवानों ने पीछा कर पकड़ा। उसके अन्य साथी नेपाल की ओर भागने में सफल रहे। बरामद शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।