फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धर्मांतरण कराने के आरोपियों को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को धर्मांतरण कराने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार हाटा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पडरौना कोतवाली क्षेत्र के खिरकिया गांव निवासी ध्रुव निषाद, देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र के कतौरा गांव निवासी दुर्गेश निषाद गए थे। दोनों कुछ महिलाओं को धार्मिक पुस्तक दिखाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहे थे। इसकी जानकारी होने पर भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अवधेश सिंह पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अवधेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज किया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें