बरगदवां। देवघट्टी से चोरी हुए बाइक के साथ गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष बरगदवां स्वतंत्र कुमार सिंह के अनुसार, थाना क्षेत्र के देवघट्टी से शनिवार शाम करीब पांच बजे एक बाइक चोरी होने की सूचना पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। रविवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर पड़ियाताल मंदिर के पास पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी सहित बाइक बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आजाद खान निवासी बरगदवा बताया। उसे गिरफ्तार करते हुए केस दर्ज जेल भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी नौतनवा जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया की चोरी हुई बाइक को बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद