फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 133 बोतल नेपाली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 07:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी/खनुआ। सोनौली पुलिस गश्त के दौरान भारत नेपाल सीमा के हरदीडाली गांव के पास से एक युवक के पास से नेपाली शराब बरामद कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हरदीडाली गांव के पास एक युवक नेपाल की तरफ से आता दिखाई दिया। संदेह होने पर रोककर तलाशी ली गई तो झोले से 48 बोतल नेपाली शराब बरामद हुआ। पूछताछ में युवक अपना नाम बिजेंदर निवासी विष्णुपुरी वार्ड नंबर 4 नौतनवा बताया।
मोहम्मदापुर गांव में नेपाली शराब बेचते समय पुलिस ने एक दिव्यांग व्यक्ति के पास से 85 शीशी नेपाली शराब बरामद किया है। ग्राम चटिया के टोला मोहम्मदापुर में विजयशंकर अपने घर के सामने नेपाली शराब की बिक्री कर रहा था। पुलिस ने उसे दबोच कर चालान कर दिया। यह जानकारी ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय ने दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें