परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में बीते शुक्रवार को निकाले गए बारावफात जुलूस के दौरान तिरंगा झंडे के साथ की गई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोशित हो गए। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी में बारावफात के जुलूस में शामिल बाइक सवार युवक तिरंगे में छेड़छाड़ कर बाइक पर लेकर घूम रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक जो तिरंगा लिए थे उसमें अशोक चक्र हटाकर उसके स्थान पर उर्दू शब्द लिखकर लहराते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गहरा रोष व्याप्त है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में धनहा बैजौली निवासी साहिल खान व फिरोज खान को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।